सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
Aug 1, 2016

रांची। सावन के दूसरे सोमवार पर देवघर समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देवघर और बासुकीनाथ धाम के सभी मुख्य मार्ग केसरिया रंग और हाथ में गंगा जल लिए श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। वहीं, रांची स्थित पहाड़ी बाबा मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुई है। लोग भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर वापस अपने घरों की ओर निकल रहे हैं। वहीं, सुरक्षा की नजर से प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं।
-देवघर के डीसी और एसपी सभी रुट लाइन का लगातार जायजा ले रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है।

-देवघर में कांवड़ियों की कतार सिंघवा से आगे तक जा चुकी है। लगातार जलार्पण की वजह से भीड़ आगे बढ़ती जा रही है।

-इधर, भक्तों की भीड़ को देखते हुए पहले से ही पहाड़ी मंदिर समेत अन्य शिवालयों में इसके लिए विशेष तैयारी कर ली गई थी।

-पहाड़ी मंदिर में सुबह चार बजे सरकारी पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया।

-रविवार देर रात स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर श्रद्धालु पहाड़ी मंदिर की ओर रवाना हुए और सोमवार काे भगवान भोले नाथ पर जलाभिषेक किया।

Tags:

शिवपूजन और कांवड़ यात्रा

हर साल श्रावण मास में लाखों की तादाद में कांवडिये सुदूर स्थानों से आकर गंगा जल से भरी कांवड़ लेकर...

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *