महाकाल की दूसरी सवारी आज : मनमहेश स्वरूप में होंगे भगवान के दर्शन
Aug 1, 2016
उज्जैन/इंदौर।श्रावण-भादौ मास में सोमवार को भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकलेगी। बाबा महाकाल चांदी की पालकी में मनमहेश स्वरूप में भक्तों को हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। चांदी की पालकी में मनमहेश स्वरूप के अलावा सवारी में चंद्रमौलीश्वर स्वरूप का मुखौटा भी हाथी पर चांदी के सिंहासन पर विराजित कर निकलेगा।महाकाल मंदिर परिसर स्थित सभामंडप में शाम 4 बजे शासकीय पूजन के बाद सवारी शुरू होगी। मंदिर के द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल की ओर से सलामी दी जाएगी। इसके बाद चांदी की पालकी में विराजित होकर भगवान नगर भ्रमण पर निकलेंगे। महाकाल मंदिर से गुदरी चौराहा, कहारवाड़ी होते हुए सवारी शिप्रा तट पहुंचेगी। जहां शिप्रा के जल से महाकाल का अभिषेक होगा। इसके बाद कार्तिक चौक, ढाबारोड, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए सवारी पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगी। श्रावण-भादौ मास में इस बार छह सवारियां निकाली जाएंगी। 29 अगस्त को निकलने वाली छठीं सवारी शाही सवारी होगी।
Tags:

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *