गुरु पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया को दी ट्विटर से शुभकामनाएं
Jul 19, 2016

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज विश्व के सभी लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी। यह शुभकामना संदेश ने उन्होंने ट्विटर हैंडल के जरिये दिया।

गुरु पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री मोदी अपने निजी ट्विटर हैंडल सहित पीएमओ इंडिया पर बहुत संक्षेप, केवल एक पंक्ति, में लिखते है: “गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनायें। Greetings on the auspicious occasion of Guru Purnima.”

हिन्दू धर्म में गुरू पूर्णिमा पर्व आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन गुरु के प्रति विशेष सम्मान प्रकट किया जाता है। यही कारण है आज के दिन मंदिरों और साधू-संतों के आश्रमों में विशेष पूजा-अनुष्ठान किए जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि गुरु पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म हुआ था। मान्यता है कि उन्होंने चारों वेदों को लिपिबद्ध किया था। इस कारण उनका एक नाम वेद व्यास भी है। उनके सम्मान में गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।

गुरू पूर्णिमा के अवसर दिन मथुरा के ब्रज स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने की परंपरा भी है, जिसमें भाग लेने के लिए लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं।

Tags:

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *