पहली सोमवारी पर कांवरिया दिखे कम, लेकिन भोलेबाबा के दर्शन को शिवालयों में रही भीड़
Jul 26, 2016
सावनकी पहली सोमवारी को पोड़ाहाट अनुमंडल बोलबम के नारों से गूंजायमान होता रहा। पहली सोमवारी को हालांकि कांवरियों की संख्या कम दिखी, लेकिन मंदिरों में भीड़ देखी गई। गोइलकेरा के महादेवशाल, बंदगांव के आहारधाम अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ पूजा के लिए उमड़ पड़ी। शहरी क्षेत्र के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। थाना रोड के मुक्तिनाथ घाट से कांवरिये जल उठाकर गोइलकेरा के लिए रवाना हुए।गोइलकेरामें महिला-पुरुष की अलग-अलग कतार

गोइलकेरा | सिंहभूमके बाबाधाम के नाम से विख्यात गोइलकेरा स्थित महादेवशाल में सावन की पहली सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ा। सोमवारी पर बडी संख्या में शिवभक्तों ने यहां जलाभिषेक किया। बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए दूर दराज के क्षेत्रों से भी भक्त महादेवशाल पहुंचे। वहीं, पैदल कांवर लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ रही।

राउरकेला के वेदव्यास एवं चक्रधरपुर के मुक्तिनाथ धाम घाट से जल का कांवर लेकर श्रद्धालु महादेवशाल धाम पहुंचे। कांवरियों की मौजूदगी के बीच दिन भर बोल बम का जयघोष होता रहा। जलार्पण के लिए सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। मंदिर के बाहरी परिसर में पुरुष श्रद्धालुओं, जबकि अहाते में महिला श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतारें लगी थी। सोमवारी पर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रही।

एसडीओने लिया जायजा

अनुमंडलपदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता ने सोमवार को महादेवशाल धाम पहुंचकर श्रावणी मेले की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में बैठ कर सीसीटीवी से रखी जा रही निगरानी का निरीक्षण किया। श्रावणी मेला संचालन समिति को कई निर्देश दिए।

इसके बाद मेला परिसर, भक्तों के लिए लगे स्वास्थ्य शिविर, रेलवे हाल्ट परिसर में सुरक्षा इंतजाम को भी करीब से देखा। एसडीओ ने महादेवशाल धाम में पूजा अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर से मेले की दुकानों को हटा दिया गया है। फिर भी कुछ दुकानें लगी हुई थी। समिति के सचिव को सख्त हिदायत दी गई है कि मंदिर परिसर में कोई भी दुकान नहीं लगनी चाहिए।

दिन भर शिव भजनों की गूंज

मनोहरपुर| सावनकी पहली सोमवारी पर मनोहरपुर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस मौके पर यहां के स्थानीय शिवालयों के अलावा बाबा मणिनाथ, कोल्बोंगा, नरसिंह आश्रम डुकुरडीह शिवालय, गोपेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा की जलाभिषेक किया। शिवालयों में दिन भर भगवान शिव के भजनों की गूंज रही। वहीं कई जगहों पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन रात में किया गया।

रामचरित्रमानस पाठ

चक्रधरपुररेल मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर रामचरित्र मानस का अखंड पाठ किया गया। तिवारी मंडली की ओर से पूजा का आयोजन किया गया था।

आहारधाम में सैकड़ों भक्तों ने किया जलाभिषेक

बंदगांव| प्रखंडके आहारधाम में सुबह से ही कांवरियों का जमावड़ा लगा रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर इस शिवालय में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। कराईकेला शिव मंदिर, होनुटोटा, सुवानसाई, पुरानाडीह, दुर्गादा में पूजा अर्चना किया। आहारबांध शिवालय में उरके काबरिया संघ द्वारा मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष सोनू बारीक ने बताया कि 11 अगस्त गुरुवार को आहारबांध शिव मंदिर परिसर में भक्तो के लिए भंडारा एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

चक्रधरपुर: शिवलिंगकी पूजा अर्चना करते एसडीओ अन्य।

गोइलकेरा: महादेवशालधाम में पहली सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़।

गोइलकेरा: महादेवशालधाम में मेले का निरीक्षण करते एसडीओ।

बंदगांव : जलाभिषेककरने के लिए लगी कतार।

मनोहरपुर: मनोहरपुरशिवालय में जलाभिषेक करते लोग।

Tags:

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *